डायल-100 सेवा की मानवीय पहल रात में नही मिला साधन, तो DIAL 100 ने बनाई चेन और महिला बच्चे को पहुँचाया घर

Listen to this article



जनपथ टुडे, डिंडोरी, 28 जनवरी 2021, पुलिस विभाग द्वारा संचालित DIAL 100 अपने उद्देश्य पर खरा उतर रही है। इसकी बानगी बुधवार की रात 22:30 बजे देखी गई। जब देर रात नागपुर से डिंडोरी पहुंची महिला और बच्चे को आवागमन का साधन न मिलने पर स्थानीय DIAL 100 First response Vehicle (FRV) ने दूसरी FRV के साथ चेन तैयार कर सानवी सिंह नामक महिला और बच्चे को उनके ग्रहग्राम डुंगरिया मालपुर तक पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधबार रात स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डिंडोरी अंतर्गत जिला अस्पताल के पास एक महिला एवं उनके बच्चे को घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है। महिला ने पुलिस सहायता की जरूरत का अनुरोध भी किया था। उक्त सूचना प्राप्ति पर कोतवाली की डायल-100 (FRV) को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया एवं महिला को उसके घर तक पहुँचाने हेतु निर्देशित किया गया ।इसके मद्देनजर स्टाफ आरक्षक कोदूराम जोगी और पायलेट प्रकाश मानिकपुरी ने मौके पर पहुँचकर सानवी सिंह एवं उसके बच्चे को डायल-100 से ले जाकर FRV 03 तक पहुँचाया जहाँ से स्टाफ आरक्षक कमलेश मरावी एवं पायलेट अलताफ़ द्वार महिला को उसके ग्राम डूंगरिया मालपुर थाना शाहपुरा छोड़ा गया।

जानकारी अनुसार महिला और उनका बच्चा नागपुर से अपनी नानी के घर मालपुर जा रहे थे, लेकिन रात अधिक होने के चलते उन्हे कोई साधन नहीं मिल रहा था। ऐसी विपरीत परिस्थिति में मदद के लिए महिला के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।वहीं SOCIAL और MORAL POLICING के लिये पुलिस कप्तान संजय सिंह, ASP विवेक कुमार लाल ने दोनों FRV के स्टाप को पुरुस्कृत करने की बात कही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000