अमरपुर अस्पताल में हुआ पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

Listen to this article



देव सिंह भारती

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 31 जनवरी 2021, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक के 1 करोड़ 14 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। पहले दिन रविवार को पोलियो की दवा बूथ स्तर पर पिलाई गई। इसके बाद दो दिनों तक हेल्थ वर्कर घर घर जाकर बच्चों को पोलियों की दवा पिलाएंगे। साथ ही बस स्टैंडों पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की जाएगी। पहले 17 जनवरी को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान रखा गया था। इसी बीच कोरोना टीकाकरण शुरु होने के कारण इसे टाल दिया गया था। पिछले वर्ष 19 जनवरी को भी यह अभियान प्रदेश में चलाया गया था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भारत के कुछ पड़ोसी देशों में पल्स पोलियो के मरीज अभी भी मिल रहे हैं। यही वजह हैं कि मध्य प्रदेश समेत देश भर में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाना पड़ रहा हैं। इसी अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर में पी एस कुशराम बीएमओ द्वारा अर्ष अहमद को पल्स पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का ब्लाकस्तरीय शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर एस एस मरकाम चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।


Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000