
भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई पदाधिकारियों की बैठक
भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न
जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 5 फरवरी 2021, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी में आज बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीराम कटैहा, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, वरिष्ठ नेता विष्णु अवधिया, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, ज्ञानदीप त्रिपाठी, मंचासीन रहें।
सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के विभिन्न विषयों की जानकारी दी और कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है, महापुरूषो की त्याग के वजह से हम यहॉ है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि को प्रतिवर्ष समर्पण दिवस के रूप मे मनाते है और कार्यकर्ता अपनी मेहनत की कमाई पार्टी को समर्पित करते है जिससे केन्द्र,प्रदेश, जिला व मण्डल के संगठन का कार्य चलता है। इस हेतु आजीवन सहयोग निधि संग्रह करने के लिए नियुक्त किये गये प्रभारियो की जानकारी दी जिसमे आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम एवं सहप्रभारी संतोष साहू, अवधराज बिलैया के द्वारा जिले भर मे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से सम्पर्क कर आजीवन सहयोग निधि का संग्रह किया जायेगा।
साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये ऐतिहासिक बजट की जानकारी को जन-जन तक पहॅुचाने हेतु जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार को बजट के प्रचार प्रसार हेतु प्रभारी बनाया गया है। उन्होने आगे मंडलों मे हो रहे कार्यक्रमो की जानकारी मण्डल अध्यक्षों से ली साथ ही बजट संबंधी प्रचार-प्रसार को लेकर मण्डल अध्यक्षों को निर्देशित किया जिसमे होर्डिंग के माध्यम से बजट के लाभ जन-जन तक पहुॅचायें। “बुद्विजीवी सम्मेलन” मण्डल स्तर पर सम्पन्न किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
बैठक को राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने संबोधित करते हुए बताया कि आज केन्द्र और प्रदेश सरकार किसान की आय दोगुनी करने मे निरंतर प्रयास कर रही है। वही कुछ देशविरोधी ताकतें यह नही चाहती कि किसानो का किसी भी प्रकार से भला हो। हमारी केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानो को प्रोत्साहन राशि किसान सम्मान निधि के रूप मे दिया जा रहा है जब से हमारी भाजपा की सरकार केन्द्र व प्रदेश मे तब से किसानों को खाद-बीज के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ता। अभी केन्द्र सरकार द्वारा बजट मे सरकार ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रो मे 750 एकलव्य विद्यालयों मे सुविधा बढाने हेतु बजट मे उल्लेख किया है। बैठक के अंत मे कार्यकर्ताओ को पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीराम कटैहा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य में सरकार है यह हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ की देन है भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत करने हेतु पार्टी के रीति-नीति को मतदान केन्द्रो मे पहुॅचाना है ताकि आने वाले पंचायती चुनावों में हमारी पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनकर आयें।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक व अभार नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर ने व्यक्त किया।
।