कालेज तिराहै पर बनाया गया अस्थाई बस स्टैंड

Listen to this article




 

जनपथ टुडे,  डिंडोरी, 19 फरवरी 2021, नर्मदा जयंती के आयोजन के चलते आज प्रशासन ने शहर के अंदर बसों और ऑटो रिक्शा का संचालन बंद कर दिया है। जिसके चलते जबलपुर मार्ग से आने वाली सभी बसों को कॉलेज चौराहे पर बनाए गए अस्थाई बस स्टैंड पर रोका जावेगा। इसी तरह मंडला की ओर से आने वाली बसें मंडला बस स्टैंड से संचालित होंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के अंदर किसी भी तरह यात्री वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। बड़े वाहन बाईपास का उपयोग कर सकेगे इसी तरह नर्मदा के किनारे ड्रीम रोड पर भी चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा ताकि नर्मदा जयंती के जगह जगह जो रहे आयोजनों और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।


Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000