
जिले की महिला खिलाडियों को किया गया सम्मानित
राजेश्वरी कुशराम अनुभूति शुक्ला को किया गया सम्मानित
.
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 8 मार्च 2021, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले की दो युवा खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षक को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व कैबिनेट मंत्री म. प्र. शासन ओम प्रकाश धुर्वे द्वारा सम्मानित किया गया।
.
बजाग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोहतरा की 25 वर्षीय खिलाड़ी राजेश्वरी कुशराम का सिलेक्शन वॉटर स्पोर्ट एक्टिविटी केनोइंग-कयाकिंग में वर्ष 2019 के राज्य स्तरीय विक्रम पुरस्कार के लिए हुआ था राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने वाली राजेश्वरी को जिला स्तरीय आयोजन में सम्मानित किया गया।
.
राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप में वर्ष 2021 में जिले से सम्मिलित होने वाली अनुभूति शुक्ला को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश धुर्वे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि अनुभूति शुक्ला इस वर्ष जिले से पहली महिला खिलाड़ी है जो राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में शामिल हुई है। अनुभूति विगत माह शिमला में आयोजित राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप में जबलपुर संभाग से शामिल होने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी है। इस प्रतियोगिता हेतु प्रदेश से 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ था जिसमें केवल 6 लड़कियों का चयन हुआ था अनुभूति के इस राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होकर जिले का नाम रोशन किए जाने के लिए सम्मानित किया गया।
.
खेल प्रशिक्षक आरती सौंधिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
जिले में कार्यरत महिला खेल प्रशिक्षक आरती सौंधिया को उत्कृष्ठ कार्य हेतु विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। जिले की खेल गतिविधियों में पूरी तरह सक्रिय रहने वाली आरती सौंधिया लंबे समय से जिले में कार्यरत है और स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को उभारने में उनका विशेष योगदान रहा है।