इंजीनियर के घर में डकैती तीन घायल

Listen to this article

जनपथ टुडे इंदौर 12 मार्च 2021, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स हिल्स में आधी रात को एक इंजीनियर के घर पर डकैती का मामला सामने आया है। मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे हथियारबंद बदमाशों ने घर भीतर दाखिल होते ही परिवार के एक-एक सदस्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया। उन्होंने परिवार से नकदी और जेवर मांगे।


.
परिवार ने विरोध कर एक को दबोचा तो बदमाशों ने पत्थर और सरिए से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में इंजीनियर सहित तीन लोग को चोट आई हैं। इसमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं करीब आधे घंटे तक मारपीट करने के बाद बदमाश जेवर नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इंजीनियर गौरव त्यागी के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी स्थित मकान नंबर 479 है। पीथमपुर में इंजीनियर है एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कुछ लोग घर पर इंटर हुए थे। उन्होंने त्यागी परिवार से रुपयों की मांग की उन्होंने पहले साले फिर लड़की और फिर ऊपर जाकर गौरव त्यागी और उनके परिवार से रुपए और जेवर की मांग की।

उन्होंने विरोध किया तो और एक बदमाश को दबोच लिया साथी को पकड़ में आता देख अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर सहित अन्य जगह पर चोट आई हैं। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। बदमाश उनके घर से दो मोबाइल एक अंगूठी और कुछ नगदी लेकर गए थे। इनके जागने के कारण ज्यादा माल लेकर जाने में असफल रहे। साथी के पकड़े जाने के कारण वे पथराव करने लगे थे।

मामले में पुलिस ने जांच कर ली है। फिंगर प्रिंट भी ले लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार का कहना है कि भीतर से चार लोग इंटर हुए थे। दो से तीन लोगों के हुलिए बता पाए हैं। बेटी का कहना है कि भीतर चार लोग थे। बाहर कितने थे, ये वे नहीं बता पाए हैं। हमले में 3 लोगों को चोट आई है दो नॉर्मल है। जबकि गौरव को गंभीर चोट आई है घर पर कोई कैमरा नहीं लगा था। काॅलोनी के कैमरे में से बदमाशों का पता लगा रहे हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000