
चार गांजा तस्कर गिरफ्तार, 12 किलो गांजा बरामद
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 30 मार्च 2021, शहपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा की खेप परिवहन कर रहे 4 गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया है।
.
जानकारी के अनुसार लग्जरी आर्टिका वाहन से चार गांजा तस्कर उमरिया से निवास, मंडला की ओर गांजा की खेप ले जा रहे थे। शहपुरा पुलिस ने टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए उमरिया रोड स्थित कसहा नदी के पास चार तस्करों को धर दबोचा शहपुरा पुलिस मामला कायम करते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है। नगर निरीक्षक अखिलेश दाहिया निरीक्षक बीएल तेकाम सहायक उपनिरीक्षक संतोष यादव प्रधान आरक्षक दामोदर राव जुबेर अली चंद्रशेखर चौबे विपिन जोशी सुनहर मरावी आरक्षक पंकज सिंह श्याम तिवारी नाहर सिंह टीम में शामिल रहे।