आकास की बैठक सम्पन्न

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, दिनांक 4 अप्रैल 2021, “आकास” आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संगठन, बैठक जिला अध्यक्ष रवि तेकाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। गिरवर सिंह तेकाम एवं डॉ.धनराज सिंह को डिंडोरी जिला आकास का सर्वसम्मति से संरक्षक बनाया गया है।


.
बैठक में पुरुषोत्तम कुशराम (वरिष्ठ अध्यापक) को जिला सचिव एवं पूरन सिंह सांड्या को जिलाकोषाध्य का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा जिला महामंत्री,जिला उपाध्यक्ष, जिला सहसचिव के लिए 7-7 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। आज की बैठक में सभी ब्लॉकों के पदाधिकारियों की तथा बी.एस. तिलगाम,राजेन्द्र मंडावी,मिलन सिहं धुर्वे एवं विजय मरावी की उपस्थिति सराहनीय रही।अंत में जिलाध्यक्ष रवि तेकाम द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000