
उमाकांत जी शर्मा का निधन
जनपथ टुडे, डिण्डोरी, 19 अप्रैल 2021, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई शर्मा परिवार के सबसे बड़े पुत्र उमाकांत शर्मा, आयु
68 वर्ष की आज प्रातः 5 बजे दुखद मृत्यु कोरोना से संघर्ष करते हुए हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह उन्होंने जिला चिकित्सालय में अंतिम सांस ली। वे विगत दिनों से जिला अस्पताल में कोरोना का उपचार ले रहे थे। बताया जाता है कि उनके स्वास्थ में सुधार भी हो रहा था किन्तु आज सुबह अचानक उनकी मृत्यु की दुखद खबर प्राप्त होने से परिजन स्तब्ध रह गए।
नीलम लाज, नीलम होटल, नीलम स्वीट्स आदि फर्मो का संचालन करने वाले शर्मा परिवार के मार्गदर्शक और वरिष्ठ सदस्य उमाकांत जी शर्मा का निधन परिवार और नगर के लिए बड़ी क्षति है। पवन शर्मा, युवा भाजपा नेता और रिंकू शर्मा को पितृ शोक की दुखद घड़ी पर नगर में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार शांति नगर मुक्तिधाम में कोबिड प्रोटोकाल की गाइड लाइन के अनुसार विशेष सावधानी से किया जावेगा।