कल रात तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 98

Listen to this article

सालभर में 1 से 2000 कोरोना पाजेटिव केस

20 अप्रैल 2020 को जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस करंजिया विकास खंड में पाया गया था और आज जिले में पॉजिटिव केस 427 है जबकि ओवरऑल पाजेटिव केस की संख्या 2000 का आंकड़ा छू रही है।

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 20 अप्रैल 2021, सोमवार की शाम तक 64 कोरोना केस सामने आए थे जिसने रात तक 33 मरीज और चिंहित किए गए और 19 अप्रैल को पाए गए कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 98 तक पहुंच गई। DPM, विक्रम सिंह ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम तक 64 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और 52 केस डिस्चार्ज किए गए थे।

कल डिस्चार्ज किए गए 52 मरीजों के बाद, देर रात तक जिले में एक्टिव केस 427 हैं, ओवरऑल पोजिटिव केस 1994 और आल टाइम डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1562 थी।

कल शाम तक जिले में पाए गए संक्रमित व्यक्तियों में शहपुरा और बजाग विकासखंड में अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे जिनमें देर रात तक बजाग में 6 और शहपुरा में 5 मरीज और पाजेटिव पाए गए वहीं डिंडोरी में 15 और पाजेटिव मरीजों की और पहचान हुई। कल शाम को प्राप्त जांच रिपोर्ट में जहां डिंडोरी ब्लॉक के लिए राहत की खबर थी लेकिन देर रात तक यह संख्या 18 तक जा पहुची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार :-

ब्लॉक      शाम     रात     कुल

शहपूरा      29      05        34
बजाग        26      06       32
करंजिया    01      01       02
समनापुर    05      03       08
डिंडौरी       03      15       18
मेहंदवानी   00      02       02
अमरपुर      01      01       02

 TOTAL  65    33     98

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000