जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता की ली जानकारी, व्यवस्थाओं पर जताई चिंता

Listen to this article

SDM और तहसीलदार रोजाना करेंगे विजिट

जनपथ टुडे,डिंडोरी, 23 अप्रैल 2021, कोरोना संक्रमितों के समुचित इलाज की व्यवस्था संबंधी शासन के दावों के बीच जिले में हो रही मौतों पर प्रशासन ने चिंता जाहिर की है। जिसके मद्देनजर शुक्रवार की दोपहर SDM महेश मंडलोई और तहसीलदार विसन सिंह ठाकुर की टीम ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता की जांच की और समूचे जिले में ऑक्सीजन SUPPLY एवं डिमांड के साथ ऑक्सीजन स्टॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाक पंजी का अवलोकन कर सभी प्रकार के ऑक्सीजन सिलेंडरों की भी जानकारी तलब की गई।

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में संचालित COVID सेंटर में रोजाना मरीजो की मौत हो रही है। यहाँ समुचित व्यवस्था न होने के आरोप भी सामने आये हैं। वही प्रदेश में भी ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है। जिसके चलते प्रशासन व्यवस्था पर लगाम कसने के मूड़ में आ गया है। निरीक्षण के दौरान SDM महेश मंडलोई ने ऑक्सीजन स्टोर की जानकारी प्रतिदिन नस्ती करने और दिन में दो बार विजिट की बात भी कही है। वही मरीज़ों को जरूरत पड़ने पर फौरन ही ऑक्सीजन प्रदान करने के निर्देश भी जारी किये हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000