MP में एक और कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव

Listen to this article

जनपथ टुडे, भोपाल, 1 मई 2021 मध्यप्रदेश में झाबुआ, नरसिंहपुर और निवाड़ी के बाद एक और कलेक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। खरगोन कलेक्टर अनुग्रह पी पॉजिटिव पाई गई है। वह घर पर ही आइसोलेशन में हैं। खरगोन के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के सरल भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

SDM की कोरोना से मौत

छतरपुर SDM संतोष सिंह चंदेल की कोरोना संक्रमण के चलते हैदराबाद में कल मौत हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर से हैदराबाद शिफ्ट किया गया था। छतरपुर में पदस्थ संतोष सिंह चंदेल को कुछ दिन पहले ही जबलपुर रेफर किया गया था जहां उनकी हालत में किसी तरह की कोई सुधार नहीं हो रहा था इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद से तीन डॉक्टरों की टीम चेकअप के लिए भेजी। डॉक्टरों की एक टीम पहले इंदौर पहुंची जहां से उन्हें जबलपुर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया जिसमें हालत गंभीर होने कारण उन्हें हैदराबाद एयरलिफ्ट किया गया था। किंतु उपचार के दौरान हैदराबाद में उनकी मृत्यु हो गई। गौरतलब है कि संतोष सिंह चंदेल सागर और जबलपुर में भी SDM रह चुके है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000