महिला कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 19 जून 2021, महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू और महिला सदस्यों के द्वारा बजाग विकास खंड के गाड़ासरई स्थित शासकीय महाविद्यालय में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर फलदार वृक्ष लगाकर मनाया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष के बताया कि आदरणीय राहुल जी ने कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुऐ उनके जन्म दिवस पर कोई विशेष कार्यक्रम नहीं मनाने का निर्णय लिये है।

महिला कांग्रेस की सदस्यों ने निर्णय लिया की राहुल जी के जन्मदिन के सुअवसर पर वृक्षारोपण किया जाये इसलिये सभी की सहमति से वृक्षारोपण किया गया जो पर्यावरण को बचाने का एक प्रयास है में सभी से चाहूंगी की एक फलदार वृक्ष अवश्य लगाये जिससे हमें शुद्ध वायु और फल मिल सके। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की गाड़ासरई ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी बाई, रूकमणी बाई किरण बाई शांता बाई वीरा बाई एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000