कृषि उपज मंडी में गंदगी और अंधेरे का साम्राज्य

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 17 जुलाई 2021, डिंडोरी जिला मुख्यालय के बीच में स्थित कृषि उपज मंडी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य और विद्युत व्यवस्था महीनों से ठप्प पड़ी है।

स्थानीय निवासियों द्वारा कई मर्तबा इस संबंध में मंडी कार्यालय को नगर परिषद प्रशासन को अवगत करा कर इस समस्या को दूर करने का निवेदन किया जा चुका है। किंतु उसका कोई प्रभाव संबंधित दोनों विभागों पर नहीं पड़ा है।

उल्लेखनीय है शहर के बीचो बीच स्थित गल्ला मंडी पूरे नगर के निवासियों के आने जाने का एक माध्यम है और लगातार व्यस्त रहने वाला स्थान जरा सी बारिश से गंदगी से बजबजा रहा है, पैदल चलना भी दूभर है। कहने को तो मंडी में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था है लेकिन वह सिर्फ देखने के लिए है और रोशनी का कोई इंतजाम महीनों से नहीं है।अंधेरे का फायदा उठाकर शोहदा किस्म के तत्वों का जमघट लगा रहता है। मंडी प्रांगण शराबियों का अड्डा बना हुआ है, अंधेरा होते ही मंडी प्रांगण शराबखाना जैसा हो जाता है। मंडी में मंडी बोर्ड ने प्रकाश व्यवस्था के लिए टावर मर्करी लगाया है जो हमेशा ही बंद पड़ा रहता है और नगर परिषद की लाईटें भी बंद पड़ी है। जिससे उसके आस पास रहने वाले, नागरिक परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000