सरकार को सदबुद्धि देने कर्मचारियों के सयुक्त मोर्चा का “सुंदर कांड पाठ”

Listen to this article

सतत जारी है संयुक्त मोर्चा की हड़ताल

 

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 3 अगस्त 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल 15 वें दिन भी जारी है। सभी कार्यालयों में काम काज ठप्प है हड़ताल में शामिल अधिकारी और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।


संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी अपनी जायज आर्थिक एवं अनार्थिक मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से लगातार आंदोलन की राह पर है।

इंक्रीमेंट, वेतन वृद्धि, पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने मंगलवार 3 अगस्त को हड़ताली पंडाल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। अधिकारी कर्मचारियों की माने तो सुंदरकांड का पाठ कराने का मूल उद्देश्य यह है कि भगवान श्रीराम सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि कर्मचारियों के हित में शीघ्र और अच्छा निर्णय ले सके। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार शीघ्र ही उनकी मांगों को मानते हुए आदेश जारी करें ताकि वह एक बार फिर अपने अपने मूल विभागों में अपनी सेवा में नई ऊर्जा और नए जोश के साथ वापस लौट सकें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000