कलेक्टर के आदेश के बाद भी जारी नहीं हुआ नियुक्ति पत्र

Listen to this article

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति हेतु 3 वर्ष से परेशान हो रही महिला

 

जनपथ टुडे, बजाग, 13 सितंबर 2021,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती प्रक्रिया में 3 साल से चक्कर लगाने के बाद महिला को नियुक्ति पत्र जारी करने के आदेश कलेक्टर डिंडोरी द्वारा जारी किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के 1 सप्ताह बाद भी परियोजना अधिकारी के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति बाई पति धाम सिंह धुर्वे निवासी भुरासी को नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी। जिसकी पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। जानकारी के अनुसार महिला पहले से मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर विभाग में कार्यरत है। जिसकी वजह से उसे अनुभव के अंक भी दिए जाना था। महिला का आरोप है कि परियोजना अधिकारी द्वारा सूची में फेरबदल कर इसकी विभागीय सेवा के अंक नहीं दिए गए थे। अभ्यार्थी का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने के चलते 10 अंक और देने थे। परियोजना अधिकारी द्वारा आवेदिका की पैतृक संपत्ति के आधार पर उन्हें बीपीएल परिवार न मानते हुए उन्हें यह अंक भी नहीं दिए गए।

नियुक्ति पत्र देने में आनाकानी

कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी बजाग को नियुक्ति पत्र जारी करने का आदेश दिया है। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा आदेश को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस संबंध में आवेदिका शांति शांति बाई का कहना है कि 1 सप्ताह पहले कलेक्टर डिंडोरी का नियुक्ति आदेश देने परियोजना अधिकारी को आदेशित किया गया था। बार बार चक्कर लगाने के बाद भी अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है। जिला से आदेश आने का बहाना बनाकर आदेश देने में टालमटोल की जा रही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000