बाढ़ की अनदेखी कर पुल पार करते वाहन

Listen to this article

बरसात के चलते नदी नाले उफनाए

जनपथ टुडे, डिन्डौरी, 16 सितंबर 2021, जिले मे पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। बजाग, करंजिया, गोपालपुर में बरसात का खासा असर नदी और छोटे बड़े नालों में दिखाई दे रहा है।

बजाग में चक्करार नदी उफान पर है वहीं अमरकंटक रोड करंजिया, बोन्दर के बीच खरगा नदी मे अमरकंटक आने जाने वाले पर्यटक जानजोखिम मे डालकर पुल के उपर बह रहे तेज बेग के पानी को पार करते नजर आये। इस नदी मे दो दिन से लगातार बाढ़ का असर है। किन्तु थाना क्षेत्र करंजिया के द्वारा प्रशासनिक तौर से बाढ़ की स्थिति में पुल पार करने से रोकने हेतु कोई पुक्ता इंतजाम नही किया जाना बताया जाता है।

बाहरी पर्यटकों की बाढ के पानी और तेज बहाव का अनुमान नहीं होने से किसी बड़ी दुघर्टना जा अंदेशा जताया जा रहा है। जबकि प्राप्त ही रही जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। किन्तु जमीनी स्तर पर अमला पूरी तरह से मुस्तैद नहीं नज़र आ रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000