JABALPUR : 19 हजार कर्मचारियों को 18-18 हजार रूपए बोनस दिया जाएगा

Listen to this article

जनपथ टुडे, जबलपुर, 8 अक्टूबर 2021, पश्चिम मध्य रेलवे के DRM संजय विश्वास ने एक जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर मण्डल के 18888 कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस के रूप में 17951 रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा।

DRM संजय विश्वास ने जानकारी दी की जबलपुर रेलवे स्टेशन पर 1000 किलोवाट पावर का सोलर प्लांट स्थापित कर 100% पावर सप्लाई सौर ऊर्जा से की जा रही है। जिससे जबलपुर स्टेशन ऊर्जा न्यूटल स्टेशन बन गया है। इस सोलर प्लांट से एक लाख यूनिट से अधिक विद्युत का उत्पादन हो रहा है जिसके द्वारा पूरे स्टेशन को सौर ऊर्जा से संचालित किया जा रहा है।

कोरोना संक्रमण के दौरान जान जोखिम में डालकर कर्मचारियों ने काम किया बहुत से कर्मचारी संक्रमित हुए फिर भी कर्मचारियों का मनोबल कम नहीं हुआ। जिस दौर ने यात्रियों की सेवा की अत्यधिक जरूरत थी हिम्मत के साथ कर्मचारी ने अपनी सेवाएं दी है जिसकी DRM ने प्रसंशा की।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000