चित्रों के माध्यम से बच्चों ने बताया जंगली जानवरों के संरक्षण का महत्व

Listen to this article

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह संपन्न

जनपद टुडे, डिंडोरी, 8 अक्टूबर 2021, वन्य जीव संरक्षण एवं वनों की रक्षा की मंशा के तहत गत दिवस वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया। वन विभाग परिसर में संरक्षण पखवाड़ा के समापन पर चित्रकला और दीवाल पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें जिले भर के कॉलेज और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने Wild Protection Theme पर आधारित जंगली जीव और जंतु के रंग बिरंगे चित्रों को वन विभाग परिसर की दीवारों पर बनाया और पर्यावरण संतुलन हेतु वन्य प्राणियों एवं वनस्पति को संरक्षण देने का संदेश दिया। प्रतियोगी बच्चों ने जंगली जानवरों के शिकार और वन्य प्राणियों के अंगों की खरीद-फरोख्त नहीं करने की अपील कर वन्य प्राणियों के जीवन रक्षा पर बल दिया है। गौरतलब है कि जंगली जानवरों को शिकार से बचाने की कवायद में तहत भारत सरकार ने वन्य जीव अधिनियम 1972 लागू किया है। जिससे वन्य प्राणी के संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के मद्देनजर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूल श्रेणी में केंद्रीय विद्यालय ने प्रथम, शासकीय कन्या परिसर करंजिया ने द्वितीय तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी और जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं महाविद्यालय श्रेणी में शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय प्रथम, शासकीय महाविद्यालय समनापुर द्वितीय को द्वितीय घोषित किया गया। इसके साथ ही व्यक्तिगत श्रेणी में आयुषी धुर्वे को पहला एवं गरिमा मरावी तथा शशि विश्वकर्मा को संयुक्त रूप से दूसरा और नियति सिंह को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया है।

कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी सामान्य वन मंडल साहिल गर्ग, उपवन मंडल अधिकारी Ak शर्मा, बसंत पिचौरे, रंगीलाल परस्ते, वन परिक्षेत्र अधिकारी सबरजीत सिंह चंदेल, भाग्यशाली सिंह, डिप्टी रेंजर प्रमोद पाटिल, वनरक्षक नीतेश धुर्वे, सुनीता मरावी,ज्योति सरोज धुर्वे सहित तमाम वनआमला मौजुद रहा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000