श्रीमती शांति देवी का निधन

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 31 अक्टूबर 2021, हंस नगर, निवासी कर्मचारी नेता श्री राम मूरत सिंह ठाकुर की पत्नी श्रीमती शान्ति देवी का 72 वर्ष की आयु में कल देर रात जबलपुर मेडिकल में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया।

गौरतलब है कि श्रीमती शांति देवी को विगत दिनों ब्रेन हैमरेज के बाद उपचार हेतु मेडिकल कालेज जबलपुर ले जाया गया था, जहां कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. शांति देवी राकेश ठाकुर, डॉ. ऋषिकेश ठाकुर व बबला ठाकुर की मां थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. शांति देवी की अंतिम यात्रा आज 11 बजे हंस नगर स्थित निवास से निकाली जावेगी व नर्मदा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000