परियोजना अधिकारी ने तहसील रीडर से की बदसलूकी, थाना पहुंचा मामला,राजस्व अमले में रोष

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 2 नवम्बर 2021, मंगलवार को बजाग तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड (रीडर) महेंद्र श्याम के साथ विनोद वाहने, परियोजना अधिकारी बजाग द्वारा बदसलूकी और जातिगत अपशब्दों से अपमानित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे मामले की शिकायत महेंद्र श्याम ने बजाग थाना में की है।

महेंद्र श्याम के अनुसार परियोजना अधिकारी दोपहर लगभग 12 बजे तहसील कार्यालय ने घुस आये और कक्ष क्रमांक 7 में लगाए गए ताले की बात को लेकर उससे उलझ पड़े और सार्वजनिक तौर पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया। पूरी घटना की लिखित शिकायत महेंद्र द्वारा थाने में की गई। जिसे पुलिस ने विवेचना में लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है। घटना के चलते तहसील कार्यालय और हलकों में पदस्थ राजस्व अमले में आक्रोश है। कर्मचारियों ने घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को आपत्ति पेश की है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी परियोजना अधिकारी पर अभद्रता करने और महिला कर्मचारियों से विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। उनके विरुद्ध विभागीय आर्थिक अनिमित्ताये और बेजा बसूली के भी आरोप सार्वजनिक हो चुके हैं। जिनकी जांच भी जारी है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000