बरगी विधायक संजय यादव के छोटे पुत्र ने घर में खुद को गोली मारी : मौत

Listen to this article

जनपथ टुडे, जबलपुर, 11 नवम्बर 2021, देर शाम जबलपुर में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब यह जानकारी लोगों को लगी कि जबलपुर के बरगी विधायक के छोटे पुत्र विभव उर्फ विभु को गोली लग गयी और उसे इलाज के लिए निजी असस्पताल ले जाया गया। जानकारी लगते ही विधायक संजय यादव भी अस्पताल पहुंचे है।

 

एएसपी शहर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक संजय याादव के छोटे पुत्र विभु उम्र 17 साल ने घर के बाथरुम के समीप चेन्जिंग रुम में खुद को सिर पर गोली मार ली। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। घटना की जानकारी लगते ही विधायक संजय यादव, तरुण भनोट और विनय सक्सेना घटना की खबर लगते ही अस्पताल पहुंच गए।

काशवानी ने बताया कि पुलिस इसकी बारीकी से जानकारी इकत्रित कर रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंच रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल एवं घर के समीप भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। लोग इस बात पर आवाक थे कि ऐसा क्या हुआ कि यह गोली चल गयी। घटना के बाद घर में कौन-कौन था यह भी पुलिस पता कर रही है। आत्महत्या की वजह अज्ञात बताई जा रही।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000