गायत्री मंदिर की भूमि पर चौपाटी निर्माण के सम्बन्ध में प्रशासन से दखल देने की मांग

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 24 नवंबर 2021, जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 7 में स्थित नजूल भूमि के सीट क्रमांक 6 प्लॉट नंबर 2/1 में स्थित 39000 वर्ष फुट भूमि पर विगत 47 वर्षों से गायत्री शक्तिपीठ मंदिर स्थित है। संस्था द्वारा विद्यालय का संचालन, खेल मैदान, जन जागरण, पर्यावरण, नशा उन्मूलन हेतु गतिविधियों का आयोजन किए जाने के साथ-साथ इस भूमि का उपयोग विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए सार्वजनिक तौर पर किया जाता है। वही गायत्री महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर 24 कुंडली गायत्री यज्ञ भी संपन्न होता है।

उक्त भूमि के संबंध में एक दैनिक समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई जिसके अनुसार इस पावन भूमि में चौपाटी के संचालन हेतु लोगों को भूमि आवंटित किए जाने का उल्लेख था। बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य, नगर के बुद्धिजीवीओ ने उक्त संदर्भ में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए उक्त भूमि के स्थान पर पूर्व में नगर परिषद द्वारा नर्मदा गंज टॉकीज की भूमि को आवंटित किए जाने की जानकारी देते हुए धार्मिक एवं सामाजिक उपयोग में आने वाली गायत्री मंदिर की भूमि पर नगर परिषद द्वारा चौपाटी निर्माण की बनाई जा रही योजना में जिला प्रशासन से दखल दिए जाने की मांग की।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000