जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी अंधकार में डूबा कृषि कार्यालय बजाग

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 25 जनवरी 2022, जिले में अधिकारियों की मनमानी और खुली लापरवाही के मामले हमेशा ही देखे सुने जाते है। किन्तु राष्ट्रीय पर्वों पर वर्षों से चली आ रही परंपराओं और शासन – प्रशासन द्वारा स्पष्ट रूप से जारी निर्देशों के बाद भी कुछ विभाग प्रमुख खुली अवहेलना करते देखे जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बजाग विकासखंड के कृषि विभाग के कार्यालय में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंधेरा देखा जा रहा है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए है कि सभी शासकीय कार्यालयों में इस अवसर पर रोशनी की जावेगी।

विकासखंड मुख्यालय पर जिला प्रशासन के निर्देशों और वर्षों से जारी परंपराओं पर अधिकारियों की उदासीनता की जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए। सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय पर्वों पर रोशनी किए जाने की परम्परा सदैव से रही है साथ में प्रशासन द्वारा भी स्पष्ट निर्देश जारी किए जाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा निर्देश का पालन नहीं किया जाता है तो उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े होते है। ऐसे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर कार्यवाही अवश्य की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की गंभीर अनिमित्तताए रोकी जा सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000