1 फरवरी से प्रदेश में स्कूल खोलने का फैसला: सीएम शिवराज सिंह

Listen to this article

1 फरवरी से 50% क्षमता के साथ खुलेगे स्कूल

जनपथ टुडे, भोपाल, 31 जनवरी 2022, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी 2022 से स्कूल पुनः खोल दिए जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बारे में उन्होंने सभी चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा कर ली है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी मुख्यमंत्री के आधिकारिक बयान में लिखा है कि स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि 1 फरवरी, 2022 से स्कूल पुनः खोले जायेंगे। कक्षा 1 से 12 तक सभी कक्षाएं 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगी। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000