राज्य पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गौंटिया का डिण्डोरी आगमन हुआ

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 6 फरवरी 2022, म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष बनने के बाद विनोद गौटिया का डिण्डौरी प्रथम आगमन भाजपा कार्यालय में हुआ। भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने शाॅल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनोद गौटिया ने कहा कि रिस्पोंसबिलिटी टूरिज्म के अन्तर्गत पर्यटको को पर्यटन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले लोगों के घर मे रूकवाने का कार्य किया जायेगा। पर्यटक उनकी संस्कृति, कला, वेशभूषा, रहन-सहन आदि से परिचित होगें।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने पत्र के माध्यम से 12 पर्यटन स्थानो को विकसित करने हेतु अवगत कराया, जिसमे अध्यक्ष महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विकास कार्य शुरू किया जायेगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000