पूरा खुलासा : तेंदुआ की खाल के साथ 3 गिरफ्तार, STF और वन विभाग की कार्यवाही

Listen to this article

शासकीय शिक्षक तस्करी का मास्टर माइंड

अझवार मुड़की मार्ग पर पकड़े आरोपी

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 3 मार्च 2022, सामान्य वनमंडल अंतर्गत शाहपुर रेंज के अझवार और मुड़की गांव के बीच गुरुवार की शाम STF और स्थानीय वन अमले ने गुप्त कार्यवाही करते हुये दो आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी के कब्जे से तेंदुआ की खाल बरामद की है।आरोपी मोटरसाइकिल पर चमड़ा लेकर डिंडोरी आ रहे थे। कार्रवाई में शामिल दल ने खुद को खाल व्यापारी बतलाकर आरोपियों को जाल में फंसाया और दबोच लेने में कामयाबी पाई है।

खाल तस्करी का मास्टर माइंड एक शिक्षक बतलाया गया है, जो डिंडोरी के नामी गिरामी लोगों के संपर्क में था और इनको भी वन्य जीव अंग उपलब्ध करवाता था।आरोपियों के नाम लल्लन पिता रामफल गौंड 37 वर्ष अमनीपिपरिया, रामकुमार पिता भुई मार्को 45 वर्ष, मोहगांव अमनीपिपरिया और अवध पिता श्याम सिंह करपेती 57 साल निवासी अमनीपिपरिया थाना शाहपुर बतलाये गये हैं। इनमें श्याम सिंह पेशे से शिक्षक है, जो पाकरबघर्रा ग्राम में होस्टल अधीक्षक के तौर पर पदस्थ था।

सभी आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्यवाही की गई है।सभी से शिकार के तरीके और स्थान की जानकारी हेतु पूछताछ जारी है। सूत्रों की माने तो STF पिछले दो महीनों से शिकारियों के MOVMENT पर नजर रखे हुई थी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000