संभागीय संयोजक ओमप्रकाश धुर्वे ने की कटनी – छिंदवाड़ा के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 16 जून 2022, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं नगरीय निकाय चुनाव में जबलपुर संभाग के संयोजक ओमप्रकाश धुर्वे ने डिंडोरी में प्रेस वार्ता कर किया प्रत्याशियों का ऐलान।

भारतीय जनता पार्टी ने कटनी एवं छिंदवाड़ा नगर निगम में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। डिंडोरी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा जबलपुर संभाग के नगरीय निकाय चुनाव के संयोजक ओम प्रकाश धुर्वे ने गुरूवार को कटनी एवम छिंदवाड़ा नगर निगमों के चुनाव में पार्षद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। मीडिया से रूबरू होते हुए नगरीय निकाय चुनाव के संभागीय संयोजक ओम प्रकाश धुर्वे ने छिंदवाड़ा नगर निगम के 48 वार्डों के लिए पार्षद पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए सूची जारी की। इसी प्रकार कटनी नगर निगम के 45 वार्डों में पार्षद पद के प्रत्याशीयों के नामों की घोषणा करते हुए सूची जारी की है।

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के अलावा जिला महामंत्री अवध राज बिलैया जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी तथा जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार गण मौजूद रहे।

छिंदवाड़ा



कटनी



(डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000