जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 29 जुलाई को होगा

Listen to this article

ग्राम पंचायत के उप सरपंच, जनपद / जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तिथियां घोषित

जनपथ टुडे, भोपाल, 15 जुलाई 2022, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अन्तर्गत ग्राम पंचायतों के उप सरपंच, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 17. 25 एवं 32 तथा मध्यप्रदेश पंचायत (उपसरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 के उपबंधों के अनुसार ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के पंच, सरपंच, सदस्यों के निर्वाचन की तारीख से 15 दिन की कालावधि के भीतर उपसरपंच, अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन आयोजित किए जाने का प्रावधान है।

अतः आयोग द्वारा उपसरपंच, जनपद / जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन आयोजित किए जाने के लिए निम्नानुसार कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है।

ग्राम पंचायत के उपसरपंच के निर्वाचन हेतु सम्मिलन

प्रथम चरण24/07/2022 (रविवार)
द्वितीय चरण 25/07/2022 (सोमवार)
तृतीय चरण 26/07/2022 (मंगलवार)

जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन

प्रथम चरण 27/07/2022 (बुधवार)
द्वितीय चरण 28/07/2022 (गुरुवार)

जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन 29/07/2022 (शुक्रवार)

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की ग्राम पंचायतों में उप सरपंच पद का निर्वाचन तीन चरणों में 24,25 व 26 जुलाई को संपन्न होगा।

जनपद अध्यक्षों व उपाध्यक्षों का चुनाव दो चरणों में 27 व 28 जुलाई को संपन्न होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 29 जुलाई 2022 को संपन्न होगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000