CBSE 12 th का रिजल्ट घोषित

Listen to this article

नवोदय विद्यालय में सागर साहू व गरिमा धुर्वे प्रथम रहे

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 22 जुलाई 2022, जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव के कक्षा बारहवीं का सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया कि कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

नवोदय विद्यालय में कक्षा 12वीं में विज्ञान एवं कला संकाय में लगभग 81 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं जिसमें 40 विज्ञान संकाय एवं 41 कला संकाय में है। अत्यंत प्रसन्नता एवं हर्ष का विषय है कि दोनों संकाय में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और 81 में से 80 छात्र छात्राओं ने सभी विषयों में श्रेष्ठतम अंक प्राप्त किए तथा एक छात्र को एक विषय में पूरक पात्रता प्राप्त हुई।

विज्ञान संकाय में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के छात्र सागर साहू ने 92% के साथ प्रथम स्थान, प्रेरणा आर्मो ने 86.8% के साथ द्वितीय एवं वेदांत साहू ने 86.6% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कला संकाय में गरिमा धुर्वे ने 91% के साथ प्रथम, पंकज सिंह ने 88. 6% के साथ द्वितीय एवं लता चंद्रोल ने 87.8 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य हर्ष प्रताप सिंह ने कहा कि कक्षा बारहवीं का रिजल्ट प्रथम एवं द्वितीय दोनों सत्र की परीक्षाओं के आधार पर केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड के द्वारा तैयार किया गया है। विद्यालय का इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत बहुत संतोषजनक रहा प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को उच्चतम परीक्षा परिणाम हेतु शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000