जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद कांग्रेस की जीत

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 29 जुलाई 2022, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रुदेश परस्ते और उपाध्यक्ष पद पर भी काँग्रेस समर्थित अंजू जीतेंद्र ब्यौहार की जीत हुई।
जिला पंचायत में शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में भाजपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे अध्यक्ष पद का चुनाव हार गई वहीं भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष पद के दावेदार प्रीतम मरावी भी चुनाव हार गए। रुदेश परस्ते की जीत से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, इस चुनाव में कांग्रेस की जीत में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की भी अहम भूमिका रही। जिला पंचायत परिसर में गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद है।

जम का जश्न

परिणाम घोषित होने के बाद से रुदेश समर्थको ने जम का उत्साह है, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, विधायक ओमकार मरकाम, शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गोंडवाना पार्टी के प्रदेश महासचिव हरेंद्र मार्को भी विजय जुलूस में शामिल रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000