51 जिला पंचायतों में 40 भाजपा, 10 कांग्रेस और 1 गोंडवाना समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित

Listen to this article

सीधी को छोड़कर सभी परिणाम आए

जनपथ टुडे, भोपाल, 29 जुलाई 2022, प्रदेश में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतिम परिणाम जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के सभी परिणाम आ गए है ( सीधी जिले को छोड़कर) जिनमें 40 जिलों पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस और 1 पर गोंडवाना पार्टी के समर्थन प्राप्त प्रत्याशियों के जितने की जानकारी प्राप्त हो रही है।

कुछ खास :-

सीधी जिले का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण यहां चुनाव नहीं हुए।बा

से कांग्रेस के बागी और बड़वानी से भाजपा के बागी अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

पिछले चुनाव में भाजपा के 41 और कांग्रेस के 10 अध्यक्ष थे।

भोपाल में अंतिम समय में कांग्रेस में शामिल हुई, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नवरंग गुर्जर की पत्नी रामकुवर भाजपा के समर्थन से अध्यक्ष चुनी गई।

प्रदेश की 51 जिला पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्ष

1 इंदौर – मालवीय BJP 12/17 10वीं तक की पढ़ी हैं। पति सतीश भाजपा सदस्य हैं। सास हुकुमबाई जिपं सदस्य रही हैं। ससुर संतोष मालवीय मंडी अध्यक्ष और सरपंच भी रहे। 2007 में तुलसी सिलावट के खिलाफ उपचुनाव लड़े थे।

2 भोपाल – रामकुंवर गुर्जर BJP 6/10 जिला कांग्रेस की सदस्य थीं। पति नवरंग गुर्जर भी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे। चुनाव से पहले भाजपा में आए।

3 ग्वालियर – दुर्गेश कुंवर सिंह BJP (निर्विरोध) इनके पति पूर्व सरपंच हैं, इनके ससुर पूर्व जनपद सदस्य थे।

4 भिंड – कामना सुनील सिंह BJP निर्विरोध बीजेपी नेता केपी सिंह की बहू है

5 सागर – हीरा सिंह राजपूत BJP निर्विरोध मंत्री गोविंदसिंह राजपूत के बड़े भाई हैं

6 दतिया – इंदिरा धीरू गांधी BJP निर्विरोध

7 जबलपुर – संतोष वरकड़े BJP 8/17 भाजपा युवा मोर्चा में ग्रामीण मंत्री थे और सिहोरा विधायक नंदनी मरावी के करीबी हैं।

8 उज्जैन – कमला कुंवर BJP 14/21 इनके पति बड़लिया से दो बार सरपंच रह चुके हैं। भाजपा से लंबे समय से जुड़े हुए हैं।

9 रतलाम – लालाबाई BJP 7/16

10 खंडवा – कंचन तनवे BJP 8/16 वन मंत्री विजय शाह की करीबी हैं। पंधाना जनपद पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

11 मुरैना – आरती गुर्जर BJP (निर्विरोध) 23 साल की आरती गुर्जर मुरैना वार्ड क्र 15 से जिला पंचायत सदस्य हैं। आरती बी कॉम कर चुकी हैं, जो अभी भी छात्रा हैं।

12 छिंदवाड़ा – संजय पूनार कांग्रेस (निर्विरोध) एडवोकेट हैं। पहले संघ से जुड़े थे, दो दिन पहले ही कांग्रेस ज्वॉइन की है।

13 नर्मदापुरम – राधाबाई पटेल कांग्रेस 8/15 पूर्व जनपद अध्यक्ष हैं। 2015 में सिवनी-मालवा अध्यक्ष बनी थीं। उनके पति सुधीर पटेल 3 बार सरपंच, 1 बार जिपं सदस्य रह चुके हैं।

14 सीहोर – गोपाल इंजीनियर BJP 11/17 आष्टा क्षेत्र के बड़े नेता हैं। कुछ महीने पहले ही भाजपा में आए हैं।

15 बुरहानपुर – गंगाराम मार्को BJP 6/10 तीन बार सरपंच रह चुके हैं।

16 रीवा – नीता कोल BJP 23/32 स्नातक तक की पढ़ाई की हैं, गृहणी हैं। कोई राजनीतिक बैंकग्राउड नहीं है।

17 टीकमगढ़ -उमिता सिंह BJP 9/17 उमा भारती की बहू व खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी की पत्नी है।

18 देवास – लीला अटारिया कांग्रेस 11/18 सास रंभा बाई 2005 से 2010 तक सरपंच रहीं। लीला खुद 2010 से 2015 तक सलामखेड़ी से सरपंच पद पर रहीं। पति आगर जिले में पुलिस में पदस्थ हैं।

19 बैतूल – राजा पवार BJP निर्विरोध जिपं सदस्य से लेकर अध्यक्ष तक का सफर तय किया। दो बार MLA का चुनाव लड़ चुके। एक बार कांग्रेस से और दूसरी बार भाजपा से, दोनों बार हारे।

20 शिवपुरी – नेहा यादव BJP निर्विरोध पिता महेंद्र यादव और दादा स्व. रामसिंह यादव कोलारस विधानसभा से MLA रहे। वहीं पति अमित यादव जनपद सदस्य रह चुके हैं।

21 हरदा – गजेंद्र शाह BJP 7/10 4 बार जिपं सदस्य रहे हैं। पत्नी टिमरनी विधानसभा से MLA का चुनाव लड़ चुकी हैं।

22 बड़वानी – बलवंत पटेल
BJP (बागी) 9/14 मंत्री प्रेम सिंह पटेल के बेटे हैं। BJP के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन भरा, समर्थन में कांग्रेसियों ने भी वोट दिया।

23 नीमच – सज्जनसिंह चौहान BJP निर्विरोध पूर्व MLA स्व. खुमानसिंह शिवाजी के बेटे हैं।

24 अशोकनगर – जगन्नाथ रघुवंशी BJP निर्विरोध बड़े नेता हैं। अशोकनगर के MLA रह चुके हैं।

25 बालाघाट सम्राट सरस्वत
कांग्रेस (बागी) 11/27 कांग्रेस के पूर्व MLA अशोक सारस्वत के बेटे हैं। पूर्व विस उपाध्यक्ष और वर्तमान लांजी MLA हीना कांवरे का भी समर्थन मिला।

26 पन्ना मीणा सिंह राजे BJP निर्विरोध इनके पति पुष्पराज सिंह 10 साल से बीजेपी के सदस्य है। इनके पति एक बार टिमरिया ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं।

27 राजगढ़ – चंदर सिंह सौंधिया कांग्रेस 11/18 दिग्विजय सिंह के करीबी हैं। तीसरी बार जिला पंचायत के सदस्य चुने गए हैं। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

28 दमोह – रंजीता पटेल कांग्रेस 10/15 इनके पति गौरव पटेल 2018 में कांग्रेस से पथरिया विस से कांग्रेस प्रत्याशी थे। रंजीता पथरिया जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं।

29 अनूपपुर – प्रीति सिंह कांग्रेस 6/11 रमेश सिंह की पत्नी हैं। रमेश सिंह ने 2018 में SDM पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वॉइन की थी।

30 नरसिंहपुर – ज्योति काकोड़िया BJP निर्विरोध मंडल अध्यक्ष नीलेश काकोड़िया की पत्नी है।

31 सतना – रामखेलावन BJP 17/26 रिटायर शिक्षक हैं। पंचायत राज्य मंत्री के करीबी हैं।

32 मंदसौर – दुुर्गा विजय पाटीदार BJP निर्विरोध भाजपा के पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार की पुत्र वधू हैं।

33 सिंगरौली – सोनम सिंह कांग्रेस 10/14 कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. तिलकराज सिंह की बेटी हैं, निर्विरोध जिपं सदस्य चुनी गई थीं।

34 धार – सरदार सिंह मेड़ा BJP आदिवासी नेता हैं। भाजपा से गंधवानी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

35 खरगोन – अनु बाई तंवर BJP 14/26

36 सिवनी – मालती डेहरिया गोंगपा (निर्विरोध) मालती डेहरिया भाजपा से गोंगपा में शामिल हुई थी और अब अध्यक्ष बनी हैं

37 आलीराजपुर – अनिता चौहान BJP 12/13 अनिता जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दूसरी बार चुनी गई हैं।

38 श्योपुर – गुड्डीबाई आदिवासी BJP 5/11

39 मंडला – संजय कुशराम BJP 9/16 केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के दामाद हैं। ABVP के राष्ट्रीय मंत्री रहे। फिलहाल भाजपा अजजा मोर्चे के सदस्य हैं।

40 डिंडौरी – रुद्रेश परस्ते कांग्रेस (सिक्का उछालकर ) रुद्रेश पहले बजाग जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार पहली बार जिपं सदस्य बने थे।

41 उमरिया – अनुजा पटेल BJP पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, कोई दावेदार न होने से अनुजा को मौका मिला।

42 शहडोल – प्रभा मिश्रा BJP निर्विरोध भाजपा नेता विमलेश मिश्रा की भाभी हैं।

43 रायसेन – जसवंत बबलू मीणा BJP निर्विरोध स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के करीबी हैं।

44 गुना – अरविंद धाकड़ BJP निर्विरोध इनके पिता राधेश्याम धाकड़ सीएम के करीबी हैं।

45 कटनी – सुनीता मेहरा BJP निर्विरोध इससे पहले भी जिपं सदस्य का चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन तब हार गई थीं। इस बार चुनाव जीतीं और अध्यक्ष बनीं।

46 निवाड़ी – सरोज राय BJP निर्विरोध भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राय की मां है।

47 शाजापुर – हेमराज सिसोदिया BJP निर्विरोध

48 आगर मालवा – मुन्नी बाई BJP 5(पर्ची उठाकर फैसला) गृहणी हैं। पति भेरुसिंह चौहान जिला भाजपा उपाध्यक्ष हैं, पूर्व में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रहे हैं।

49 झाबुआ – सोनल जसवंत सिंह कांग्रेस 8/14

50 विदिशा – गीता रघुवंशी BJP 11/19 पति कैलाश रघुवंशी कई सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं।

51 छतरपुर – विद्या देवी अग्निहोत्री BJP 14/22 विद्या के पति मंत्री गोपाल भार्गव के करीबी हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000