हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने MODEL COLLAGE में कार्यक्रम आयोजित

Listen to this article

11 से 17 अगस्त तक हर घर मे लहरायेगा तिरंगा

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 अगस्त 2022, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक सप्ताह भर चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आमजनों को जागरूक और प्रेरित करने रैली, पोस्टर और चित्रकला कार्यक्रमों का आयोजन जोरो पर हो रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शासकीय मॉडल कॉलेज में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया और आसपास के ग्रामों में हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार किया गया। इसके पूर्व महाविधालय में प्राचार्य डॉ. सुल्तान सिंह धुर्वे, हीरा सिंह जामोद, डॉ सरिता नागवंशी, अनुपम सिंह बघेल, सुरेंद्र लिल्हारे, मूलचंद्र साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पोस्टर, रंगोली और चित्रकला कार्यक्रम में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है। इसके साथ ही जन अभियान परिषद से जुड़े समूह भी जिले के ग्रामो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कलेक्टर रत्नाकर झा ने भी ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में सभी नागरिकां की भागीदारी सुनिश्चित रहेगी।उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने की अपील की है।गौरतलब है कि Flag Code of India 2022 के तहत भारत के राष्ट्रीय ध्वज को दिन और रात में फहराने की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार ने 20 जुलाई, 2022 को भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया है।इसके पूर्व तिरंगा केवल सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता था।लेकिन नये संशोधन के मुताबिक अब भारत का राष्ट्रीय ध्वज रात और दिन में कभी भी फहराया जा सकता है। यह केंद्र के हर घर तिरंगा अभियान को और गति देगा, जिसके तहत PM मोदी ने सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000