जनपद पंचायत अमरपुर में रहा महिलाओं का दबदबा

Listen to this article

जनपथ टुडे, अमरपुर, डिंडौरी, 5 अगस्त 2022, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में महिलाओं ने अपना दबदबा बनाते हुए पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। जनपद पंचायत अमरपुर में कुल 12 निर्वाचन क्षेत्र हैं। जिसमें 50 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहा। जहां से 8 क्षेत्र में महिला निर्वाचित होकर जनपद पंचायत में पहुंची हैं।

जिसमें क्षेत्र क्रमांक 5 अनुसूचित जनजाति मुक्त से अंजूलता करचाम एवं अनारक्षित मुक्त क्रमांक 8 से पूर्व जनपद सदस्य मालती तिवारी पुनः निर्वाचित होकर चौथी बार जनपद पंचायत पहुंची हैं। साथ ही मुख्यालय की ग्राम पंचायत अमरपुर में 20 वार्ड हैं, जहां पर महिलाओं ने 16 वार्ड में अपना कब्जा जमाते हुए पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। जनपद पंचायत क्षेत्र में 43 ग्राम पंचायतों में 22 पद महिला सरपंच के लिए आरक्षित थे परंतु महिलाओं द्वारा 24 पद हासिल करके पुरुषों से आगे निकल गई। जबकि पिछले कार्यकाल में 22 की जगह 25 पंचायतों में महिलाएं चुनी गई थी। इस प्रकार पंच से लेकर जनपद सदस्य सरपंच तक में महिलाओं का दबदबा बना हुआ हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000