सुबह सुबह वृद्धा – आश्रम पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा

Listen to this article

आश्रम में रहने वालों के बीच बैठकर सुना उनका दर्द

बच्चों से पीड़ित वृद्धजनो के मामले में प्रशासन करेगा कार्यवाही

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 9 दिसंबर 2022, जिला मुख्यालय के साकेत नगर में संचालित नर्मदा वृद्धावस्था आश्रम जो कि सर्वांगीण विकास संस्थान द्वारा संचालित है। शनिवार को सुबह जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने अचानक पहुंचकर संस्था का निरीक्षण किया। संस्था के कार्य से कलेक्टर संतुष्ट नजर आए और प्रशासन द्वारा इसके संचालन में संपूर्ण सहयोग देने की बात कही ताकि यहां रह रहे बुजुर्गो को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने जमीन पर वृद्धजनो के साथ बैठकर उनकी तकलीफ सुनी और उनके यहां आने, पारिवारिक पृष्ठभूमि और पारिवारिक समस्याओं को जाना। जिन बुजुर्गो के घर परिवार ठीक ठाक है और उनके पास खेती बाड़ी, व्यवसाय और नौकरी है तब भी बुजुर्गो को यहां रहने मजबूर होना पड़ रहा है इस पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी के परिवारों की जानकारी और उनके परिजनों की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जो बुजुर्ग परिजनों की बेरुखी के कारण आश्रम में रह रहे है उन पर नियमानुसार उचित कार्यवाही प्रशासन करेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने सभी बुजुर्गो से चर्चा की और उनकी तकलीफ को जाना। आश्रम में स्वास्थ सुविधाओं सहित अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं का भी उन्होंने आश्वासन दिया और इस बीच उन्होंने अपने घर से खीर बनवा कर सभी को खिलाई। हर माह आश्रम में विविध आयोजन किए जाने, मनोरंजन, भ्रमण आदि के लिए इंतजाम करने की भी बात उन्होंने कही।

परिवार और परिजनों के होते हुए भी बुजुर्गो के वृद्धावस्था आश्रम में रहने पर जिला कलेक्टर बहुत व्यथित हुए और उन्होंने इस सभी के परिजनों को उचित समझाइश देने, न मानने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की भी बात कही।

जिला कलेक्टर के व्यवहार से बुजुर्गो को अपनेपन का हुआ अहसास

वृद्धावस्था आश्रम पहुंचे जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने उनके बीच बैठकर अपनत्व से सभी से चर्चा की और उनकी समस्याए सुनी जिसके बाद वृद्ध जन उन्हें आशीष देते हुए बोले इस तरह सुध लेने तो कभी हमारे अपने भी नहीं आए, प्रशासन और अधिकारियों का तो सवाल ही नहीं उठता उन्हें क्या पड़ी है। पहली बार कोई कलेक्टर हमारे बीच हमारी बाते और तकलीफ जानने आया और पूरे ध्यान से हमारे बीच आराम से बैठकर हमसे चर्चा की, हमें उनके व्यवहार में अपनापन दिखाई दिया। अन्य अधिकारी यहां आते भी है तो संस्था की जांच करने और उसके बाद फिर वही हाल। पर आज हम सबको एक उम्मीद जागी है कि प्रशासन हमारी विशेष तौर पर मदद करेगा।

भावविभोर हुई माता जी

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000