
जिपं. अध्यक्ष ने धान उपार्जन में शेष बचे किसानों की सूची निगम को भिजवाने कलेक्ट्रर को लिखा पत्र
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 20 जनवरी 23, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन खरीदी दिनांक 16/01/2023 तक और स्लॉट बुकिंग दिनांक 06/01/2023 तक था। धान खरीदी दिनांक के 10 दिन पूर्व ही स्लॉट बुकिंग करना बंद कर देने के कारण डिण्डौरी जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों बहुत से किसानों की धान खरीदी नही हो पाई है। इसमें किसानों की कोई गलती नही है। आपके द्वारा किसानों को खरीदी दिनांक बढ़ाने से मना करने की जानकारी दी गई है। जबकि दिनांक 19/01/2022 को निर्देशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मप्र शासन भोपाल से मेरे द्वारा दूरभाष पर चर्चा होने पर अवगत कराया है कि डिण्डौरी में संचालित सभी धान उपार्जन केन्द्रवार बचे हुये पंजीकृत किसानों की सूची आपसे मांगा गया है। परंतु आपके द्वारा अभी तक कोई जानकारी नहीं भेजी गई है।
अतः वित्तीय वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग एवं खरीदी की तिथि आगे बढाये जाने हेतु सोसायटी / समितिवार जिले में कुल पंजीकृत किसानों की सूची निर्देशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण म.प्र. शासन भोपाल को भेजकर 03 दिवस के अंदर मुझे अवगत करायें।