विसन सिंह ठाकुर, सिवनी डिप्टी कलेक्टर बने

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 31 मार्च 2023, डिंडोरी में लंबे समय तक पदस्थ रहे तहसीलदार विसन सिंह ठाकुर डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत हो कर सिवनी स्थानांतरित हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस वे डिंडोरी से कार्यमुक्त होकर सिवनी रवाना हो गए है। विसन सिंह ठाकुर सहज उपलब्ध, मिलनसार और मृदुभाषी अधिकारी थे। आमजनता की समस्याओं को सुनना और उनके न्यायप्रिय तरीके से निराकरण की अपनी कार्यशैली के लिए वे जाने जाते रहे है। वहीं कई बार सामाजिक सौहार्द की विषम परिस्थितियों में वे अपनी सूझबूझ और कुशल व्यवहार के चलते प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय बनाने की सफल कोशिश करते रहे,वे आम जनता और प्रशासन के मध्य मधुर संवाद स्थापित करने में सफल रहें। डिंडोरी और बजाग में तहसीलदार पद का प्रभावशाली निर्वहन करते हुए उनके विरूद्ध कभी कोई आक्रोश या असंतोष सामने नहीं आया वहीं कोरोना काल में उन्होंने महत्वपूर्ण तरीके से एक संवेदनशील अधिकारी के तौर पर अपनी भूमिका निभाई जो अत्यन्त सरहनीय रही। डिंडोरी के प्रतिष्ठित जनों, अधिवक्ता और मीडियाकर्मियों ने आपके पदोन्नत होने पर आप नही बधाई देते हुए हैं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000