कई जाने माने दिग्गज और कांग्रेसी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 अप्रैल 2023, गोंगपा के महासम्मेलन में हजारों की संख्या में जिले भर से लोग उपस्थित हुए। वहीं डिंडौरी के कई दिग्गज और प्रतिष्ठित लोग गोंगपा में शामिल हुए है। प्रमुख रूप से गोंगपा में शामिल लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया और संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में लंबे समय से कार्य कर रहे इरफान मलिक जी, जो कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश एवं गुजरात प्रभारी एवं संगठनात्मक चुनाव में बीआरओ जिला चुनाव अधिकारी गुजरात सहित अनेकों पद पर कार्य कर चुके हैं। कांग्रेस को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाई थी, लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ कांग्रेसी के प्रखर जाने-माने आक्रामक तेज़ तर्रार नेता रहे मलिक साहब एक कुशल रणनीतिकार, बेहद जबरदस्त प्रबंधन, संगठन क्षमता के लिए विख्यात है। उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सक्रिय सदस्यता लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायकों को मध्यप्रदेश से जिताने का संकल्प लिया। इरफान मालिक को गोगापा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
साथ ही अशोक छाबड़ा जो संपूर्ण गोंडवाना क्षेत्र में एक बेहद सम्मानित नाम है। वो लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हैं। आप पूर्व में कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अशोक छावड़ा जिले के बड़े कारोबारी है जिनका पूरे इलाके में बहुत मजबूत नेटवर्क है, जिसका लाभ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मिलना तय है। अशोक छाबड़ा को गोगापा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।
इसी तारतम्य में जगदीश गुप्ता जी, जो जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई हैं। जगदीश गुप्ता बड़े होटल व्यवसाई हैं, आप सभी वर्गों में बेहद अपनी सामाजिक सक्रियता, सहयोग के चलते काफी लोकप्रिय है और मजबूत साख रखतें हैं उन्हें गोगापा ने प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
आदिवासी क्षेत्र की पत्रकारिता में लंबा अनुभव और लंबे समय से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे, जनपथ टुडे के संपादक, पंकज शुक्ला ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सक्रिय सदस्यता लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कारवां को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाने के संकल्प के साथ गोगापा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी ग्रहण की।

इसी क्रम में लाल बहादुर नतीजे, अशोक उपाध्याय शहडोल जो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुलजार मरकाम के साथी रहे उन्होंने भी उनका साथ छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को पुनः मजबूत करने के लिए सक्रिय सदस्यता लेकर संकल्प के साथ ही तमाम कांग्रेसी बीजेपी के पदाधिकारी कार्यकर्ता हजारों की संख्या में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सक्रिय सदस्यता लेकर 2023 में गोंडवाना की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

वहीं आबकारी विभाग से सेवानिवृत उपेन्द्र कोरी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए सभी का मंच पर सम्मान किया गया और नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।आयोजित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महा सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार मेहमूद प्राचा, प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोरते, प्रदेश महासचिव हरेंद्र मार्को सहित प्रदेश से आए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000