हिंदूवादी संगठनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला

Listen to this article

जिलाध्यक्ष के विरुद्ध लामबंद हुआ हिन्दू वर्ग और युवा मोर्चा

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 30 जुलाई 2023, शहपुरा नगर में भगवान हनुमान की मूर्ति के अपमान के मामले पर जनता में जिला भाजपा संगठन को लेकर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। इस बीच हनुमानजी की प्रतिमा के अपमान मामले पर शहपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया का पुतला दहन कर हिंदूवादी संगठनों ने भाजपा जिला संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को
शहपुरा में भगवान हनुमान की प्रतिमा अपमान मामले में एनएसए की कार्यवाही के आश्वाशन के बाद कलेक्टर डिंडोरी से तय चर्चा को लेकर आज नगर सहित क्षेत्र के हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओ ने नगर बंद कर बस स्टैण्ड में एकत्रित हो जिला कलेक्टर का इंतजार कर रहे थे, कलेक्टर के नही पहुंचने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओ ने एनएच 45 जाम कर नाराजगी जताई और हिंदू विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज,जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी और मंडल अध्यक्ष घनश्याम कचवाहा का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया।

भाजपा जिला पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराजगी अब सामने आने लगी है युवा मोर्चा अध्यक्ष को अचानक से पद से हटाए जाने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी से स्तीफा दे चुके है और उन्होने जिला अध्यक्ष की गतिविधियों की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर की है। वहीं हिंदूवादी संगठन पिछले दिनों सार्वजनिक तौर पर भाजपा नेताओं के खिलाफ बोल चुके है और अब भाजपा जिला अध्यक्ष का पुतला जलाकर उन्होने साफ कर दिया है कि जिला संगठन का खुला विरोध करेंगे ऐसे में आगे भाजपा के लिए कठिनाई हो सकती है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000