52 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार लड़ेगे चुनाव

Listen to this article

बसपा और गोडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच हुआ गठबन्धन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 1 अक्टूबर 2023, शनिवार को बहुजन समाज पार्टी और गोडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश में होने वाले आम चुनाव में मिलकर लड़ने को लेकर सी-18, 74 बंगले बसपा प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। जिसमें बसपा के राज्यसभा सांसद इंजी. रामजी गौतम. इंजी. रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा म.प्र., सी. एल. वंशकार जोन प्रभारी उपस्थित थे। गोडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से बलवीर सिंह तोमर राष्ट्रीय महासचिव, अमान सिंह पोरते प्रदेश अध्यक्ष, इंजी. कमलेश टेकाम प्रदेश महासचिव गोगपा उपस्थित थे।

गठबन्धन के अनुसार बहुजन समाज पार्टी 178 सीटो पर और गोडवाना गणतंत्र पार्टी 52 सीटो पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान दोनों पार्टीयों के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित थे। गठबन्धन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह थ। दोनो पार्टी के नेताओं ने कहा कि आने वाले चुनावों में प्रदेश भर में दलितो आदिवासियों एवं बहन-बेटियों पर अत्याधिक हो रहे, अन्याय अत्याचारों का अन्त करने बसपा और गोगंपा के गठबन्धन की सरकार बनेगी और बीजेपी कांग्रेस की तानाशाही पूँजीवादी सरकार का अन्त होगा और गरीबों को न्याय मिलेगा।

गोंडवाना इन 52 विधानसभा सीट पर लड़ाएगी उम्मीदवार

जिला सागर – देवरी, रहली

जिला सिंगरौली – चितरंगी

जिला सीधी – धौहानी

जिला शहडोल -ब्योहारी, जैतपुर

जिला अनूपपुर – कोतमा, पुष्पराजगढ़

जिला उमरिया – मानपुर, बांधवगढ़

जिला कटनी – विजय राघो गढ़, बड़बारा

जिला जबलपुर – बरगी

जिला डिंडोरी – शहपुरा, डिंडोरी

जिला मंडला – बिछिया, निवास

जिला बालाघाट – बैहर, परसवाड़ा

जिला सिवनी – सिवनी, केवलारी, लखनादौन

जिला छिंदवाड़ा – चौरई, परासिया, अमरवाड़ा,  जुन्नार देव, पंदुर्ना

जिला नरसिंहपुर – गोटेगांव

जिला बैतूल – आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, भैसदेही

जिला हरदा – टिमरनी

जिला होशंगाबाद – सिवनी मालवा

जिला रायसेन – भोजपुर, सिलवानी

जिला सीहोर – बुधनी

जिला देवास – खातेगांव

जिला झाबुआ – झाबुआ, थांदला

जिला बड़वानी – बड़वानी, पानसेमल, सेंधवा, राजपुर

जिला धार – सरदारपुर, धरमपुरी, कुश्ची, बरनावर, धार

जिला खरगोन – भिकनगांव, भगवानपुरा

जिला इंदौर – डा. अम्बेडकर नगर ( महू)

जिला अलीराजपुर – अलीराजपुर

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000