कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा में भिड़ी दो कांग्रेसी नेत्रियां

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 2 अक्टूबर 2023, शहपुरा
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के दौरान जहां एक और मंच पर कांग्रेस के नेता कमलेश्वर पटेल का भाषण चलता रहा वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की दो नेत्रियां जिसमें जिला अध्यक्ष संतोषी साहू एवं पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रकला परस्ते आपस में भिड़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई। जिसे कांग्रेस के नेताओं ने मुश्किल से शांत कराया। जनाक्रोश रैली में कांग्रेस का ही आक्रोश निकलते देखा गया।

कांग्रेस की एकता और संगठन की पोल खुलती दिखाई दे रही है वहीं विधायक ओमकार मरकाम भी कुछ जमीनी मामलों में घिरे दिखाई दे रहे है। पूर्व मंत्री और विधायक मरकाम के समर्थको के चलते जहां जिले के पत्रकार उन्हें घेर रहे है वहीं उनकी करीबी महिला नेत्री के साथ आज जमकर विवाद हुआ और पार्टी कार्यक्रम में जमकर तमाशा हुआ जिसे पूर्व मंत्री चुप चाप खड़े देखते रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने माहौल को शांत किया। इन स्थितियों ने आमजन कांग्रेस पर कितना भरोसा करेगी यह समय साबित करेगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000