
यू.के. पटेरिया पांचवीं बार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए
काशीराम मरावी को 5 वोट से हराकर जीते यूके पटेरिया
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 8 जनवरी 2025, जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में आज मतदान की प्रातः 10.30 से जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं के मतदान की शुरुआत हुई मतदान उपरांत शाम को मतों की गणना की गई।मतगणना के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ के विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पदाधिकारियों को प्राप्त मतों की गणना निम्नानुसार है :
अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की संख्या :
उमेश कुमार पटेरिया 74
काशीराम मरावी 69
पी. एन. राय 35
उपाध्यक्ष
राममिलन यादव 104
अरविंद सोनी 75
सचिव
कृष्णा गोपाल साहू 96
झनकराम बांधव 46
चेतन चौहान 37
कोषाध्यक्ष
सुदिल बारमैया 102
नीरज शर्मा 75
पुस्तकालय सचिव
भूपेंद्र यादव 89
गगन प्रकाश शुक्ला 85
अंकेक्षक
गंभीर दास महंत – निर्विरोध
सह सचिव
आकाश यादव- निर्विरोध