
जिले में व्यापक स्तर पर आयोजित हुआ ऑपरेशन मुस्कान-विशेष अभियान

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिण्डौरी 05 दिसम्बर 2025 – डिण्डौरी जिला में नाबालिग गुमशुदा बालिकाओं/बालकों की तलाश, उनकी सुरक्षा तथा बालिकाओं के पलायन की रोकथाम हेतु “ऑपरेशन मुस्कान – विशेष अभियान” दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक व्यापक रूप से संचालित किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत् पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।
जागरूकता अभियान – बड़े स्तर पर संवाद- अभियान के दौरान जिले के सभी शैक्षणिक एवं आवासीय संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा भविष्य के कैरियर मार्गदर्शन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह ने 5 प्रमुख कार्यक्रमों में स्वयं उपस्थित होकर बालिकाओं से संवाद कर महत्वपूर्ण सुरक्षा सुझाव साझा किए।
इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी ने 6 कार्यक्रमों में भाग लिया। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने 49 कार्यक्रम आयोजित किए। थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा 132, एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा 45 कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता प्रदान की गई। कुल 202 स्कूल/महाविद्यालयों में 237 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 20,485 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
अभियान में मिली गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी में उल्लेखनीय सफलता
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत डिण्डौरी पुलिस ने विभिन्न राज्यों से गुमशुदा बच्चों की खोज कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए
29 (27 बालिकाएं एवं 02 बालक) बच्चे
दस्तयाब किए गए जिन्हें सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। यह सफलता डिण्डौरी पुलिस की तत्परता, सतर्कता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है ।
SP वाहिनी सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित

अभियान में विशेष लगन एवं परिश्रम से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को नकद इनाम एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर स्वयं पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।




