
27 फरवरी को होगा जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष पद का निर्वाचन ,sdm बजाग रामबाबू देवांगन पीठासीन अधिकारी, गोविंद सिंह चौहान प्रेक्षक नियुक्त
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 26 फरवरी, 2026 –
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा जनपद पंचायत करंजिया, जिला डिण्डौरी के अध्यक्ष पद के निर्वाचन के संचालन हेतु प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 19(क) के अंतर्गत गोविंद सिंह चौहान, रा.से. (सेवानिवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9039416622 एवं 9407505696 है। जिला प्रशासन से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजाग रामबाबू देवांगन को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है जो राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करायेंगे।
जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को नियत है। निर्वाचन कार्यवाही के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की गई है।


