समाज को दिखाएंगे नई दिशा छात्राओं के कार्य, पेश होगी नई मिसाल,NSS बजाग के सात दिवसीय शिविर का समापन 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 26 फरवरी 2026 – शासकीय महाविद्यालय बजाग की एन एस एस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम मिढली में दिनांक 19 से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया था जिसका भव्य समापन समारोह कार्यक्रम 25 फरवरी को ग्राम मिढ़ली के ग्राम पंचायत भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने ग्राम विकास और विद्यार्थी नेतृत्व की एक नई मिसाल पेश की। शिविर समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मनोज कुमार कुशवाह द्वारा उपस्थित समस्त विद्यार्थी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को सम्बोधित कर बौद्धिक मार्गदर्शन करते हुए वक्तव्य में कहा ; ” राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सेवा भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इस प्रकार के शिविर से स्वयंसेवियों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, आपसी भाईचारा और समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, इस शिविर के माध्यम से निश्चित ही विद्यार्थियों का समाज से जुड़ाव होकर उनके व्यक्तित्व विकास होने की सम्भावना हैं l हम सभी को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणा का अनुसरण करना चाहिए l इस प्रकार के शिविर बच्चों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, आपसी भाईचारा और समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं l अपने वक्तव्य का समापन उन्होंने राष्ट्र सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प के साथ किया गया।

शिविर की मुख्य उपलब्धियां

शिविर के दौरान छात्र छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए प्लास्टिक की पुरानी बोतलों को गमलों का रूप देकर उनमें तुलसी के पौधे रोपे गए जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला। जिसमें रचनात्मक का परिचय, ग्राम स्वच्छता अभियान चलाकर घर घर जागरूकता का संदेश दिया, संतुलित आहार का संदेश दिया।

सम्मान एवं पुरस्कार

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार कुशवाह एवं एन एस एस नोडल डॉ अरविंद कुमार डहेरिया ने छात्र छात्राओं के परिश्रम की सराहना की। उन्होंने स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्राम में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और अपने घरों से 7 दिनों तक दूर रहकर शिविर के माध्यम से जन जागरूकता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं किए गए अन्य कार्यों की सराहना की। सभी स्वयं सेवक एवं स्वयंसेविकाओं को एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया

समापन समारोह में ग्राम मिढ़ली के समाजसेवी राजकुमार सारथी एवं ग्राम के वरिष्ठ ग्रामवासी एवं महाविद्यालय परिवार के डॉक्टर दुर्गा प्रसाद गुप्ता सतीश कुमार वर्मा संजू सिंह परस्ते सत्यम आर्मो श्री अमित श्याम का सहयोग रहा

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000