
मानव अधिकारों का संरक्षण एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: – प्रियंक कानूनगो’
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 01 जून,2026-
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में उन्होंने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की भूमिका एवं मानव अधिकारों के संरक्षण के संबंध में जानकारी साझा की।
प्रियंक कानूनगो ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मानव अधिकारों की रक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे तथा कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों और सुविधाओं से वंचित न रहे, इसके लिए आयोग निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया जनसमस्याओं को सामने लाने और आमजन को उनके अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों के विभिन्न प्रश्नों के सकरात्मक उत्तर भी दिए तथा जिले में किए गए भ्रमण एवं योजनाओं की समीक्षा से संबंधित जानकारी साझा की।
प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अपर कलेक्टर जे.पी.यादव, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जिले के पत्रकारगण उपस्थित रहे।



