जन सुनवाई – दिव्यांग हितग्राही को मिला प्रशासन का साथ- ट्राइसाइकिल के साथ दिव्यांग पेंशन भी स्वीकृति 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी : 02 जून,2026- 
जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम छांटा बैगा टोला निवासी दिव्यांग हितग्राही  मनोज कुमार पिता बैसाखू बैगा ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। उनकी दिव्यांग पेंशन बंद हो जाने से दैनिक जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुनः दिव्यांग पेंशन प्रारंभ कराए जाने की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से हितग्राही को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिव्यांगता संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण कर पात्रता अनुसार दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से हितग्राही ने राहत महसूस करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000