96 वर्ष की आयु में वरिष्ठ अधिवक्ता शांति कुमार कनोजे का निधन, डिंडोरी में शोक की लहर

Listen to this article

96 वर्ष की आयु में वरिष्ठ अधिवक्ता शांति कुमार कनोजे का निधन, डिंडोरी में शोक की लहर

जनपथ टुडे डिंडोरी – डिंडोरी के प्रतिष्ठित नागरिक प्रवेश कनोजे , जनपथ टुडे के विधि सलाहकार सीनियर एडवोकेट प्रवेश कनोजे के पूज्य पिताश्री श्री शांति कुमार कनोजे का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने जबलपुर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। कन्नौजे दादा अंगरेजी काल में ही विधि की शिक्षा प्राप्त कर चुके थे, हिंदी के साथ साथ उन्हें अंग्रेजी भाषा पर जबरदस्त प्राधिकार था। वे अपने विराट न्यायिक अनुभव के चलते वे पिछली 2-3 अधिकवता पीढ़ियों के मार्गदर्शक थे।

वे डिंडोरी जिला अधिवक्ता संघ के गौरव व अमूल्य धरोहर थे। स्वर्गीय श्री शांति कुमार कनोजे का व्यक्तित्व सामाजिक, धार्मिक और खेल गतिविधियों में उल्लेखनीय रहा। वे बार एसोसिएशन मंडला के उपाध्यक्ष तथा राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और रामचरित मानस मंडल डिंडोरी के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। इसके साथ ही वे फुटबॉल और वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी रहे। उनकी इस महान विरासत को बेहद गरिमा पूर्ण ढंग से उनके पुत्र प्रवेश भैया जो स्वयं ही एक विख्यात अधिवक्ता है सहेजे हुए है और उसे आगे बढ़ा रहे है उल्लेखनीय हैकि प्रवेश भैया जनपथ टुडे न्यूज चेनल के विधिक सलाहकार भी है उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त है।
अंतिम यात्रा आज शाम4बजे गांधी चौक स्थित निज निवास डिंडोरी से मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति! ॐ शांति!! ॐ शांति!!!

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000