
भोपाल में दीनदयाल रसाेई में काम करने वाले निगम कर्मचारी समेत 27 नए पॉजिटिव मिले
संक्रमित व्यक्ति ड्यूटी कर रहा था, रैनबसेरे में खाना भी बांटा
जनपथ टुडे, भोपाल, अप्रैल, 19, 2020, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी में रविवार को कोरोना के 27 नए केस मिले। इसमें 9 दिन की बच्ची और 11 साल की लड़का भी संक्रमित पाया गया है।
राजधानी में रविवार को 27 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है इसमें दीनदयाल रसोई में काम करने वाले नगर निगम कर्मचारी सुभाष जोशी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके द्वारा दीनदयाल रसोई में ड्यूटी के दौरान रैनबसेरे में खाना बांटा था। सुभाष जोशी शनिवार तक ड्यूटी पर जा रहे थे, इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आया, आज रिपोर्ट आने के बाद क्वारैंटाइन किया गया है। गौरतलब है कि इस तरह के सामूहिक भोजन की व्यवस्थाएं सभी जगह चल रही है और इसमें शामिल लोगों की जांच को लेकर बहुत अधिक गंभीरता नहीं बरती जा रही है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति के पाजेटिव पाए जाने या फिर संक्रमित होने पर संक्रमण की व्यापक संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता है।
अब भोपाल में आंकड़ा बढ़कर 235 हो गया है। शनिवार को 8 नए केस आए थे। इसके साथ ही शुक्रवार और शनिवार को विशेष विमान से करीब 3 हजार सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। उनमें से शुक्रवार को भेजे गए सैंपल्स की जांच रिपोर्ट आज मिलने की संभावना है।