शहपुरा, युवा मोर्चा ने बांटे सैनिटाइजर और मास्क

Listen to this article

जनपथ टुडे,डिंडौरी, 31 मई 2020, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश शर्मा व सांसद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता के जिला मंत्री सलभ साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता नेतृत्व में मानस भवन के पास में सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। मास्क और सैनिटाइजर वितरण के साथ लोगों को शारीरिक दूरी बनाकर हर कार्य को करने की सलाह दी गई। ऐसे लोग जो सड़क में बिना मास्क के घूमकर नियमों का उल्लंघन करते नजर आए उन्हें समझाइश के साथ मास्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री सलभ साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता सांसद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000